संसद सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) संसद का मानसून सत्र सोमवार को आरंभ होते ही विपक्षी दलों के तीखे विरोध और नारेबाजी की भेंट चढ़ गया। सत्र के पहले दिन विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष की ओर से पहलगाम आतंकी हमला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे, और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की गई। इन मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप लगाया।

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से बार-बार शांति बनाए रखने और संसद की गरिमा बनाए रखने की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहा।

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर यह आरोप दोहराया कि उन्हें संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी वे सरकार की नीतियों और निर्णयों पर सवाल उठाना चाहते हैं, तब उन्हें बोलने से रोका जाता है।

राहुल गांधी के इस आरोप पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, “राहुल गांधी को संसद में बोलने से कोई नहीं रोक रहा है। लेकिन उन्हें पहले नियमों और प्रक्रिया का सम्मान करना सीखना होगा। अगर वे गंभीरता से किसी मुद्दे पर बात करना चाहते हैं, तो उसके लिए तय प्रक्रिया के अनुसार नोटिस दें। लेकिन बिना नियम माने वे सिर्फ राजनीतिक स्टंट करना चाहते हैं।”

प्रसाद ने यह भी कहा कि संसद कोई मंच नहीं है जहां केवल नारेबाजी हो, बल्कि यह नीति और बहस का पवित्र स्थल है, जहां सबको बोलने का अधिकार है – लेकिन मर्यादा के साथ।

सत्र के पहले दिन का सार ,विपक्ष ने कई मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया।राहुल गांधी ने फिर से सदन में बोलने न दिए जाने का आरोप लगाया।

बीजेपी की ओर से पलटवार करते हुए उन्हें प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी गई।कार्यवाही बार-बार बाधित होने के कारण महत्वपूर्ण विधायी कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

57 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago