Categories: Uncategorized

हार्डवेयर एण्ड प्लंबर प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन

शहरवासियों को एक ही स्थान पर मिलेगी पाइप, फिटिंग और प्लंबर सेवाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के कटहवाँ चौराहा, दुघरा रोड पर सोमवार को सौरभ हार्डवेयर एण्ड प्लंबर प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी अमरेन्द्र राय ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि अमरेन्द्र राय ने कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से शहर और आसपास के लोगों को हार्डवेयर से संबंधित सामग्री व प्लंबर सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है और यह क्षेत्रवासियों के लिए एक उपयोगी संसाधन सिद्ध होगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस दुकान पर पाइप, फिटिंग, विद्युत उपकरण, निर्माण सामग्री के साथ-साथ प्लंबर मिस्त्री की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे घरों और प्रतिष्ठानों के निर्माण, मरम्मत एवं रख-रखाव में सहूलियत होगी।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर धमेंद्र कुमार राय सहित पंडित कृष्ण देव मिश्र, सर्वेश राय, सौरभ राय, रामेश्वर राय, गीता देवी, अनिल कुमार पांडेय, दिनेश राय, सोमनाथ राय, वीरेंद्र राय, रघुनाथ राय, कृपाशंकर राय, अभिषेक राय, आलोक राय, अवनीश राय, प्रियांशु राय, प्रेमचंद राय, शिवांश त्रिपाठी, शैलेश पाठक, आशुतोष, रामू, दिवाकर शर्मा, धर्मराज गुप्ता, नंदकिशोर, राजकुमार, प्रिंस, सूर्य प्रकाश राय, अमित कुमार राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago