गोरखपुर में धर्म विरोधियों की ठठरी बंध गई है: आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बड़हलगंज उपनगर के सरयू तट पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन बाबा बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेरी कथा से गोरखपुर में धर्म विरोधियों की ठठरी बंध गई है। उन्होंने कहा कि दीया ही नहीं बचेगी तो बाती का क्या करोगे, धर्म नही बचेगा तो जाति का क्या करोगे।
श्रीराम कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ को कथा का रसपान कराते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कथा में वही आते हैं जिन्हे राम जी बुलाते हैं। अगर तुम्हारा भगवान से नाता सच्चा होगा तो तुम्हारा हर काम अच्छा होगा।
उन्होंने कहा कि स्वर्ग का अर्थ देवता होता है। अगर आप सच्चे मन से देवी देवता की पूजा करते हैं तो आपको स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त होता है।
श्री शास्त्री ने कहा कि राजा रामचंद्र जी मर्यादा और दयावान के प्रतीक है, मानव को उनके अनुसार दयावान और धैर्यवान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम कथा से मनुष्यों को समानता का अधिकार, नारियों का सम्मान, मातृ पितृ व गुरुओं की भक्ति, उदारता, न्यायप्रिय, सत्यप्रिय एवं दृढ़ प्रतिज्ञा जैसी सात सीख लेनी चाहिए और उसे जीवन में अपनाना चाहिए।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर गदगद बागेश्वर बाबा ने कहा कि बिहार के बाद ऐसा नजारा हमको बड़हलगंज गोरखपुर में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जब तक जियेंगे गोरखपुर आते रहेंगे क्योंकि अब हम भी गोरखपुर वाले हैं।
श्री शास्त्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा राम राज्य का ही प्रयाय है। उन्होंने कहा कि हमें राम राज्य नेताओं से नही बल्कि सबके दिलों से चाहिए।
तीन दिवसीय श्रीराम कथा के सकुशल संपन्न होने पर आयोजक मंडल के राहुल तिवारी, संजय सोनी, आलोक गुप्ता सहित अन्य समस्त कमेटी के लोगों ने नगर व क्षेत्रवासियों सहित दूर दराज से आए कथा प्रेमियों के प्रति आभार प्रकट किया।
कथा के अंतिम दिन किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी, सपरिवार सांसद कमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख आशीष राय, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, छट्ठेलाल निगम, गिरधारी सराफ, सृंजय मिश्रा, मुरारी लाल सोनी, श्रीकांत सोनी, विनोद सोनी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

15 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

15 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

15 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

17 hours ago