Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदादर गोरखपुर दादर विशेष गाड़ी के संचलन में किया गया विस्तार

दादर गोरखपुर दादर विशेष गाड़ी के संचलन में किया गया विस्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यत्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलायी जा रही 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। पूर्व से चलायी जा रही 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 30 सितम्बर, 2023 तक दादर से प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को 53 फेरों के लिये तथा 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 30 सितम्बर, 2023 तक गोरखपुर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को 51 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी (सप्ताह में चार दिन) 30 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दादर 14.15 बजे प्रस्थान कर कल्यान से 15.02 बजे, नासिक रोड से 17.31 बजे, भुसावल से 21.10 बजे, दूसरे दिन हरदा से 01.07 बजे, इटारसी से 02.35 बजे, रानी कमलापति से 04.05 बजे, बीना से 06.50 बजे, ललितपुर से 08.00 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, खऱगापुर से 09.22 बजे, महाराज छत्रसाल (छतरपुर) से 10.37 बजे, खजुराहो से 12.40 बजे, महोवा से 13.42 बजे, बांदा से 14.47 बजे, चित्रकूट धाम से 16.07 बजे, मानिकपुर से 16.50 बजे, प्रयागराज जं. से 19.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 20.08 बजे, वाराणसी से 21.55 बजे, औंड़िहार से 22.42 बजे, मऊ से 23.50 बजे तीसरे दिन भटनी से 00.58 बजे तथा देवरिया सदर 01.32 बजे छूटकर गोरखपुर 02.45 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 01028 गोरखपुर-दादर (सप्ताह में चार दिन) 30 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 14.25 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 15.25 बजे, भटनी से 15.48 बजे, मऊ से 17.00 बजे, औंड़िहार से 18.02 बजे, वाराणसी से 18.55 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.47 बजे, प्रयागराज जं. से 21.50 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 00.57 बजे, चित्रकूट धाम से 01.27 बजे, बांदा से 03.02 बजे, महोबा से 04.05 बजे, खुजराहो से 06.10 बजे, महाराज छत्रसाल (छतरपुर) से 07.02 बजे, खरगापुर से 07.42 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, ललितपुर से 10.30 बजे, बीना से 11.45 बजे, रानी कमलापति से 13.55 बजे, इटारसी से 15.25 बजे, हरदा से 16.20 बजे, भुसावल से 20.25 बजे, नासिक रोड से 23.40 बजे तथा तीसरे दिन कल्यान से 02.43 बजे छूटकर दादर 03.35 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments