महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने नगर कस्बा क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया।
ब्रेथ एनालाइजर से जांच
“ऑपरेशन कार-ओ-बार” के तहत यातायात पुलिस और आरटीओ की संयुक्त टीम ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की। अभियान के दौरान 4 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं एक वाहन को नियमों के उल्लंघन पर सीज कर दिया गया।
ये भी पढ़े – लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े
लोगों को किया जागरूक
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नागरिकों, वाहन चालकों और युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित जीवन की गारंटी है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…