मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नाम पर केवल खानापूर्ति

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश सरकार के द्वारा आम लोगो को समुचित और निःशुल्क इलाज के लिए आयोजित कराया जा रहा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला केवल खानापूर्ति के अलावा और कुछ नहीं है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर पर आयोजित आरोग्य मेला का जायजा लिया तो पाया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महीनों से कोई एलोपैथीक चिकित्सक तैनात नही है। ना ही कोई महिला चिकित्सक की तैनाती है।
बिना पुरुष/महिला चिकित्सक के केवल मात्र फार्मासिस्ट के सहारे आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। दवा के नाम पर कुछ ही दवा उपलब्ध है। यहाँ मरीजो को फार्मासिस्ट पंकज कुमार सिंह देख रहे थे। वही होमियोपैथी के रूप डॉ हरिश्चंद्र उपस्थित थे और मरीजो को देख रहे थे।जबकि आयुर्वेद चिकित्सा में कोई डॉक्टर या कर्मचारी उपस्थित नही था। बताया गया कि आयुर्वेद के चिकित्सक के न होने से आयुर्वेद अस्पताल के लोग आरोग्य मेले में नही आये हैं।
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मलपुर पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हाल तो और खराब था।इस स्वास्थ केंद्र पर बिजली पानी की व्यवस्था न होने के कारण पंखा इत्यादि बंद पड़ेथे।वही महीनों से इस स्वास्थ्य केंद्र पर एलोपैथिक चिकित्सक की तैनाती न होने से एक मात्र फार्मासिस्ट अनुराग गंभीर के सहारे चल रहा है। दवाओं के नाम पर ना के बराबर दवाएं थी। इस केंद्र पर एक लैब असिस्टेंट की भी तैनाती है लेकिन लैब और उपकरण के आभाव में लैब असिस्टेंट दिन भर समय काटता रहता है।जांच के नाम पर कुछ भी नही है।वही होमियोपैथी चिकित्सा केंद्र सरयां बागडौरा के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ हरिश्चंद कुछ मरीजो को देख रहे थे। यहाँ भी मरीजो के इलाज के नाम पर कोरम ही पूरा किया जा रहा था। कर्मचारी के रूप में एक मात्र वार्डब्याय सुरेंद्र राम उपस्थित दिखे। कुल मिलाकर यहां मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का माखौल ही उड़ाया जाता दिख रहा था। मरीजो के लिए दवा और सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नही है। ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज के नाम पर केवल रस्म अदायगी पर की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago