बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) । सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा तथा बरहरवा रेंज क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान जोरों पर हो रहा है जिससे क्षेत्र में हरे पेड़ों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है, क्षेत्रवासी स्वामीनाथ वर्मा, सुभाष चंद्र, मनीराम, लालता प्रसाद तथा राजाराम आदि लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कुछ पेड़ों का परमिट दे दिया जाता है ठेकेदार उसी के आधार पर तमाम हरे पेड़ों को काटते रहते हैं शिकायत करने पर वन विभाग की टीम द्वारा अवैध कटान को ठेकेदार के सुपुर्द कर दिया जाता है तथा कागज पूर्ति कर लिया जाता है ग्रामीण क्षेत्रों में हरे शीशम, सागौन, खैर के अलावा गूलर और नीम के पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है ।
मेरे पत्रकार ने बात की तो इस संबंध में डीएफओ सेम्मारन एम ने बताया कि अवैध कटान करने वालों के विरुद्ध जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…