Categories: Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली विधान सभा चुनाव में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत सहित भारी जीत एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा उप चुनाव अयोध्या (मिल्कीपुर) में विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हुए ऐतिहासिक जीत पर विजय की खुशियां जगह जगह पूरे भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया इस क्रम में भाटपार रानी में भाजपा के लोक प्रिय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के वहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे संग खुशियां बांटी गई, वहीं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बनकटा बजार में भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाया, तथा दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में जनता के द्वारा पार्टी के पक्ष में आए ऐतिहासिक विजय के जनता के फैसले का स्वागत किया गया है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा बनकटा अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि देश के लोग भाजपा और प्रधान मंत्री मोदी जी सहित योगी जी के विकास माडल को ही अब पसंद कर रहे हैं। वहीं मोदी जी और योगी जी पर विश्वास कर रही जनता के भरोसा पर हमारी सरकार खरी उतर रही है। देश की अब तन मन से राम मय हो चली है। जो कि अब जनता द्वारा हर राम द्रोहियों को सबक सिखाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा बनकटा के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्षा सीमा कुशवाहा, भाजपा महामंत्री गुड्डू गोस्वामी, धनेश कुशवाहा, विनोद सिंह बघेल, नागेंद्र गौड़, पूर्व प्रधान राजकिशोर कुशवाहा आसू राय, विनोद प्रसाद, राहुल गुप्ता, विशाल सिंह और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago