सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। टिकोडा गांव के समीप नहर मार्ग पर सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बासडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय राकेश चौहान अपने मित्र 25 वर्षीय बलवंत चौहान निवासी रसड़ा साथ बाइक से रसड़ा किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान इटही-लखनापार मार्ग पर टिकोडा गांव के समीप तेज रफ्तार के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बलवंत चौहान को गंभीर चोटें आई हैं और उसे बलिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और घर में शोक की लहर दौड़ गई।
वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…