पथरदेवा सीएचसी में जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पर जन औषधि केंद्र का शुभारंभ मंगलवार को बीडीओ अनिल सिंह व जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,डॉ शशि प्रभा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बीडीओ अनिल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए यह जन औषधि केंद्र मिल का पत्थर साबित होगा। यहां मरीजों को आसानी से सस्ती कीमत पर दवाएं प्राप्त होगी।इसी लक्ष्य के तहत अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। वही जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वकांक्षी योजनाओं में से गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण जन औषधि केंद्र योजना है। जहां से गरीब जनों को काफी मदद मिलेगी। औषधि केंद्र के संचालन रवि प्रकाश मल्ल ने कहा कि गरीबों की स्वास्थ्य के प्रति प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है।जहां कम खर्च में मरीजों को दवा मिल सके।औषधि केंद्र से दवाएं बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत तक छूट पर मिलेगी। इस दौरान फार्मासिस्ट बुशरा खातून, विजय प्रताप मल्ल,आशीष श्रीवास्तव,शिव शंकर मल्ल,अभिषेक सिंह सेंगर,अरविंद मल्ल,फार्मासिस्ट एसपी सिंह,सच्चितानंद विश्वकर्मा,सरफराज अंसारी,सौरभ प्रसाद, विद्यावती देवी आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

4 minutes ago

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

12 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

13 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

13 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

13 hours ago