एक पेड़ माँ के नाम: स्कूल परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मगहर में स्थित माउंट वैली एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय के प्रबंधक अत्रेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक अत्रेश श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि धरती के तापमान को नियंत्रित करने, भू-क्षरण को रोकने और जैव विविधता को संरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएं।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत चलाया गया यह कार्यक्रम न केवल एक पर्यावरणीय प्रयास था, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य दुर्गेश श्रीवास्तव, रजनीश मिश्रा, सहायक प्रबंधक नितेश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

3 hours ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

3 hours ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

3 hours ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

3 hours ago