अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने बीती रात रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग पर चेकिंग के दौरान रामप्रवेश कुमार निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मोहल्ला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलोग्राम 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। लगातार निगरानी और चेकिंग के जरिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अनित कुमार राय के साथ कांस्टेबल आदेश गौरव कौशिक, प्रवीण पाण्डेय, पंकज शुक्ला और राहुल यादव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago