14 जुलाई को कुशीनगर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन


L&T, Tata Motors, Maruti Suzuki जैसी प्रमुख कंपनियाँ करेंगी प्रतिभाग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर जिला कौशल विकास मिशन, डी०पी०एम०यू० पडरौना कुशीनगर द्वारा 14 जुलाई 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में L&T, Tata Motors, Maruti Suzuki, Ekart, Redhills, Fluent Grid जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियाँ विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगी।समन्वयक, कौशल विकास मिशन श्री आलोक कुमार मौर्य ने बताया कि इस मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक तथा कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं पहचान पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।यह मेला युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।रोजगार मेला: दिनांक: 14 जुलाई 2025 स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना, कुशीनगर,समय: प्रातः 10:00 बजे।अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:कार्यालय – कौशल विकास मिशन,डीपीएमयू, कुशीनगर

Karan Pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

15 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

18 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

28 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

36 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

45 minutes ago