सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव (32 वर्ष) का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सोमवार की देर रात्रि जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखी। उनकी पत्नी पूजा यादव, जो बिहार के वैशाली स्थित एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं, और चार वर्षीय पुत्र राजवीर यादव का रो-रोकर हाल बेहाल था।इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ रिटायर सेना के जवान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वाराणसी से आए सेना के जवानों ने दिवंगत सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। प्रधानपुर स्थित टोंस नदी के तट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।बताया जाता है कि रणजीत यादव वर्ष 2012 में कुमायूं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में थी। वर्ष 2019 में उनका विवाह गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव निवासी पूजा यादव के साथ हुआ था। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक के छोटे भाई अजीत यादव इलाहाबाद में सिविल पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह भी लखनऊ पहुंच गए थे।सेना के जवान के निधन पर गांव के पूर्व प्रधान राधेश्याम यादव, सुरेश तिवारी, कृष्णानंद पांडे, सियाराम यादव, सूर्यकांत यादव सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago