Categories: Uncategorized

श्रावण मास व कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर डीएम-एसपी ने किया बिड़हरघाट का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास की शुरुआत पर कावड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने तहसील धनघटा के बिड़हरघाट का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, आवागमन मार्गों की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, अविरल विद्युत आपूर्ति और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत सतर्क निगरानी और प्रभावी ड्यूटी संचालन के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा अनुभव हो और किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार धनघटा राम जी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर. के. पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राजेश कुमार, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, खंड विकास अधिकारी हैंसर आर. पी. पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

3 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

3 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

4 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

4 hours ago