लापरवाही से रोज जाति है सड़क दुर्घटान में लोगो की जान
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)रफ्तार के कहर से बचना मुश्किल है । सरकार तमाम माध्यमों से गाड़ी चलाने वाले लोगो को गाड़ी चलाते समय सुरक्षा के मानकों को पूरा कर गाड़ी चलाने के लिए जागरूक करती रहती है ।बावजूद आम जन मानस अपने धुन में मस्त है और गाड़ी चलाते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते रहते है । जैसे मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना , कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना आदि । इस लापरवाही का मूल्य मौत के रूप में सामने आता है । बीती रात सलेमपुर ओवर ब्रिज पर दो मोटर साइकिल चालक आमने सामने भिड़ गए जिसमे एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। राहगीरों की मदत से इनको सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तब तक इनको पहचानने वाले लोग किसी की सूचना पर हॉस्पिटल पहुंच गए और इन की पहचान विशाल वर्मा पुत्र काशीनाथ वर्मा मूल निवासी तमकुही राज वर्तमान पता हरैया लाला के रूप में हुई इनके सर में गंभीर चोट लगी थी । प्राथमिक इलाज के पश्चात डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होता देख देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया । जहा इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई ।विशाल अपने पीछे दो बच्चो और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ कर चले गए ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…
Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…
Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…