महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदना में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल व्यक्ति को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदना के हरिजन बस्ती के रहने वाले 60 वर्षीय मोल्हु पुत्र चुल्हाई अपने घर के बाहर बैठकर धूप ले रहे थे, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से उक्त व्यक्ति लहू-लुहान होकर अचेत हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मोल्हु के दो लड़के बाहर रहकर कमाते खाते हैं, जबकि मोल्हु घर पर रहकर कृषि से जुड़ी खेती गृहस्थी का कार्य करते थे।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…