Thursday, December 25, 2025
Homeआजमगढ़जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति की मौत और लगभग आधा...

जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति की मौत और लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल

क्षेत्र में दहशत का माहौल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती इलाके में एक जंगली सुअर ने बस्ती के लोगों पर हमला बोल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं लग भग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस और वन विभाग की टीम सुअर को रेस्क्यू करने में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जंगली सुअर ने करीब 6 लोगों पर हमला बोल घायल कर दिया। इस हमले में बंगाली राम उम्र 58 वर्ष की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था जिससे काफी खून बहनने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट व कीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जंगली सुअर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम जंगली सूअर का रेस्क्यू करने में जुट गई है। जल्द ही उसका रेस्क्यू कर लिया जाएगा। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments