Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

15 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बार्डर पर चौकी पुलिस व एसएसबी झुलनीपुर टीम को मिली सफलता

स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लाख बताई गयी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 22 वीं वाहिनी एसएसबी झुलनीपुर व ठूठीबारी कोतवाली के लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के लालपुर गांव के समीप से मादक पदार्थ 15 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार ठूठीबारी कोतवाली के लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस के नेतृत्व में झुलनीपुर एसएसबी जवान संयुक्त रूप से लालपुर गांव के समीप एसएसबी रोड़ पर पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 पुड़िया यानी 15 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लाख रूपए बताई जा रही है। पूछ-ताछ में आरोपित ने अपना नाम अहमद पुत्र रमजान निवासी ग्राम सभा बेलवा थाना कोतवाली ठूठीबारी बताया है।
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी झुलनीपुर सहायक कमांडेंट सी विवेक, हंसराज, अमर नाथ कुमार व लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश, मनीष कुमार गौड़, कवि कुमार शामिल रहे है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने बताया की 14 पुड़िया स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ने यह भी कहा कि बार्डर एरिया में अवैध तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments