भाजपा का एक लक्ष्य लोकतांत्रिक मूल्यों का समूल नाश – केशवचन्द यादव

कांग्रेस के संविधान बचाओ विधानसभा सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भाजपा के शासन में दबे कुचले, दलितों व पिछड़ो को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर उनके साथ पूरे देश में अत्याचार किया जा रहा है।उक्त बातें नगर के रतसिया रोड स्थित मां वैष्णो मैरेज हाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब जातीय जनगणना की बात करते हैं तो यह लोग मजाक उड़ाते हैं लेकिन उनके प्रतिबद्धता के कारण आज देश मे जातीय जनगणना होने जा रही है, जिससे कि दलित व पिछड़ों का उनके आबादी के अनुसार हक मिलेगा। भाजपा का इस समय एक ही लक्ष्य है कि लोकतांत्रिक मूल्यों का समूल नाश हो।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान बनाते समय जो सपना देखा था कि इसके बल पर समाज का हर वर्ग सम्मान का जीवन व्यतीत करेगा, लेकिन आज भाजपा इसमें बदलाव करके कमजोर वर्ग का अहित करना चाहती है जिसे कांग्रेस सफल नही होने देगी। सम्मेलन को नागेन्द्र शुक्ल,नौशाद खान,हरिहर तिवारी, जगरनाथ यादव, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ,गोविंद मिश्र, चंद्रभूषण पांडेय,जनार्दन वर्मा, मानवेन्द्र तिवारी, मार्कण्डेय मिश्र, बदरे आलम,संजय पांडेय,इस्लाम खान,जयप्रकाश पाल,वशिष्ठ मोदनवाल, डॉ सत्यनारायण शर्मा, जुलेखा खातून, जेपी यादव,विराट यादव, कन्हैया कुशवाहा, बृजेश यादव,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,परमानन्द, राजकिशोर यादव, सलीम अली, शहाबुद्दीन अंसारी,धुर्व प्रसाद आर्य,पारष निषाद,मनीष रजक,जितेन्द्र यादव,छोटेलाल यादव, कौलेश्वर गुप्ता, शिवशंकर सिंह, किताबुद्द्दीन अंसारीअशोक कुमार, जावेद अख्तर,अमानत अंसारी,सुनीता देवी,गिरिजा देवी,आलोक त्रिपाठी, धर्मेन्द्र पांडेय,संजय गुप्ता, आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा व संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

19 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago