एक रात, तीन मौतें: बड़कीपुन्नू गांव में हाथियों का कहर

बोकारो के गोमिया में हाथियों का कहर: महुआटांड़ के बड़कीपुन्नू गांव में तीन बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

बोकारो के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ में हाथी हमला, बड़कीपुन्नू गांव में तीन बुजुर्गों की मौत, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से समाधान की मांग


बोकारो (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ क्षेत्र में हाथी हमला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गुरुवार की अहले भोर बड़कीपुन्नू गांव में हाथियों के झुंड ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहशत में डूब गया। इस दर्दनाक घटना में तीन बुजुर्ग ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। एक ही रात में हुई इस त्रासदी से गांव में मातम पसरा है और लोगों में भय व आक्रोश दोनों साफ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – मणिकर्णिका घाट विवाद पर सपा का बड़ा हमला

स्थानीय जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 3:20 बजे की है। हाथियों का झुंड बड़कीपुन्नू के करमाली टोला में घुस आया। ग्रामीण गहरी नींद में थे। अचानक हाथियों ने घरों पर हमला शुरू कर दिया। गंगा करमाली (65) और उनकी पत्नी कमली देवी (62) अपने घर में सो रहे थे। हाथियों ने पहले मकान को क्षतिग्रस्त किया और फिर गंगा करमाली को पटककर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति पर हमले की आवाज सुनकर कमली देवी जान बचाने बाहर निकलीं, लेकिन हाथियों ने उन्हें भी कुचल दिया।
इसी दौरान बगल के घर में रह रहीं भगिया देवी (65) को भी हाथियों ने नहीं बख्शा। हमले में उनकी भी जान चली गई। इस घटना में करमी देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – पटना कांड के बाद बिहार में गर्ल्स हॉस्टल के नए नियम लागू

महुआटांड़ और आसपास के इलाकों में मानव-हाथी संघर्ष बीते तीन महीनों में जानलेवा रूप ले चुका है। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में हाथी हमले में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले नवंबर में तिलैया रेलवे अंडरपास के पास दो युवकों की जान गई थी। इसके अलावा सांझो देवी और सिमराबेड़ा के सब्जी विक्रेता रवींद्र दांगी की मौत ने क्षेत्र में डर और बढ़ा दिया है।
हाथियों के उत्पात से तिरला, होन्हें, कंडेर, बारीडारी, बड़कीपुन्नू, महुआटांड़, टीकाहारा, केंदुआ, चोरगांवां, कुंदा, खखंडा और मुरपा सहित करीब ढाई दर्जन गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों के घर, चहारदीवारी, वाहन और फसलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

ये भी पढ़ें – एपस्टीन का काला जाल—मोदी के नाम पर वैश्विक साजिश?

ग्रामीणों ने हाथियों की निगरानी, रेस्क्यू टीम की तैनाती, सोलर फेंसिंग और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। रात होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है और लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

गंदी बस, नाराज यात्री और बाल श्रम: परिवहन निगम पर सवाल

मिठौरा में रोडवेज बस का औचक निरीक्षण: गंदगी देख भड़के अधिकारी, यात्रियों को सड़क पर…

3 minutes ago

सीडीओ ओजस्वी राज का निर्देश: स्कूलों की व्यावसायिक शिक्षा लैब अब नहीं रहेंगी शोपीस

व्यावसायिक शिक्षा को नई धार: सीडीओ ओजस्वी राज के सख्त निर्देश, स्कूलों में लैब संचालन…

16 minutes ago

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण

लंबित पत्रावलियों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।…

24 minutes ago

लोकसभा-राज्यसभा टकराव से अटका कामकाज

संसद गतिरोध पर आमने-सामने खरगे और नड्डा, लोकसभा-राज्यसभा विवाद से ठप हुई कार्यवाही नई दिल्ली…

30 minutes ago

सुप्रभात तो एक बहाना है: आस्था, धैर्य और जीवन दर्शन पर प्रेरक कविता

लेखक: डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र, ‘आदित्य’ लेखक सुप्रभात तो एक बहाना हैजब सूर्य की कृपा…

44 minutes ago

खुफिया इनपुट पर एक्शन: पलक्कड़ में अवैध विस्फोटक बरामद

केरल के पलक्कड़ में अवैध विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन से 100 से…

55 minutes ago