सीडीओ ओजस्वी राज का निर्देश: स्कूलों की व्यावसायिक शिक्षा लैब अब नहीं रहेंगी शोपीस

व्यावसायिक शिक्षा को नई धार: सीडीओ ओजस्वी राज के सख्त निर्देश, स्कूलों में लैब संचालन अनिवार्य


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद बलिया में व्यावसायिक शिक्षा को रोजगारपरक और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज ने बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यावसायिक शिक्षा लैब किसी भी स्थिति में केवल औपचारिकता न बनें, बल्कि उनका नियमित और प्रभावी संचालन अनिवार्य हो।
सीडीओ ने दो टूक कहा कि लैब में सामग्री रखकर ताला बंद करना या उसे स्टोर रूम के रूप में इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं होगा। व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक कौशल देना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

ये भी पढ़ें – लोकसभा-राज्यसभा टकराव से अटका कामकाज

इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सुविधा पर विशेष जोर
बैठक में सभी चयनित विद्यालयों में लैब के भीतर वॉल पैनलिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक व्यावसायिक शिक्षा लैब में वाई-फाई सुविधा अनिवार्य करने को कहा गया, जिससे छात्र डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन संसाधनों से जुड़ सकें।
सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली कनेक्शन, पावर स्विच बोर्ड, पेयजल और बैठने के लिए आरामदायक फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
1.20 करोड़ की सामग्री, 25 फरवरी तक आपूर्ति
सीडीओ ओजस्वी राज ने जानकारी दी कि व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए लगभग 1.20 करोड़ रुपये की शिक्षण सामग्री 25 फरवरी 2026 तक विद्यालयों में पहुंचा दी जाएगी। इस सामग्री में आईटी, डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस से जुड़े आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षण संसाधन शामिल होंगे, जिससे छात्रों को सीधा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिल सके।

ये भी पढ़ें – डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण

स्थानीय सहयोग से होगा रखरखाव
बैठक में यह भी तय हुआ कि आवश्यकता पड़ने पर ग्राम पंचायतों और विकास खंड स्तर से लैब के रखरखाव और सुविधाओं के विस्तार में सहयोग लिया जाएगा।
अंत में सीडीओ ने प्रधानाचार्यों से अपेक्षा जताई कि वे व्यावसायिक शिक्षा को मिशन मोड में अपनाएं और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

किसी ने बचाई जान, किसी ने रचा इतिहास!

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबर का दिन कई महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस के रूप…

5 minutes ago

12 नवंबर का इतिहास: जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया, पहली बार गूंजा क्लोरोफॉर्म का नाम; जानिए आज की कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाए

12 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय…

15 minutes ago

धन, प्रेम और सम्मान का मिलेगा उपहार, 12 राशियों के लिए क्या कह रहे हैं आज के सितारे, पढ़िए एक बार।

दैनिक पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम…

31 minutes ago

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

10 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

10 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

10 hours ago