Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक राष्ट्र एक चुनाव से आर्थिक रूप से मजबूत होगा भारत

एक राष्ट्र एक चुनाव से आर्थिक रूप से मजबूत होगा भारत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भाटपाररानी विधानसभा के रानीघाट में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि देश के अंदर एक साथ चुनाव होने से राष्ट्र सशक्त होगा और देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश के अंदर कई बार चुनाव होने सरकार का अरबो रुपये का खर्च होता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ता है।
किसान चौपाल की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य गौरी शंकर प्रसाद ने किया। चौपाल को मुख्य रूप से अनिल शाही, संजय सिंह ने सम्बोधित किया। चौपाल में प्रेमनारायण गुप्ता, सर्वजीत यादव, सुबोध तिवारी, श्रीकांत यादव, रामछबीला यादव, बृजेश शर्मा, राजेश चौरसिया, विजय गोंड़, सुमन्त, मुकेश राय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments