बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाइवे के बड़हलगंज दोहरीघाट निर्माणाधीन पुल का एक लेन होली पर फर्राटा भरने को तैयार हो जायेगा।
बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने प्रोजेक्ट मैनेजर आमोद राय के साथ पुल का निरीक्षण किया, इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि एक सप्ताह में पुल का एक लेन टेस्टिंग के लिए तैयार हो जायेगा और टेस्टिंग के बाद होली पर एक लेन पुल आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा।
इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर आमोद राय ने बताया कि पुल के एक लेन का 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, थोड़ा काम बचा है जिसे एक सप्ताह में पूरा कर टेस्टिंग किया जायेगा। सब कुछ ठीक रहा तो होली पर पुल के एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा। गौरतलब हो कि बड़हलगंज पटना चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, ऐसे में आसपास के क्षेत्र के लिए लंबे समय से इस पुल के निर्माण का इंतजार है। इस पुल के चालू हो जाने से गोरखपुर की तरफ से वाराणसी, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर आदि शहरों को जाने वाली गाड़ियों को बड़हलगंज व दोहरीघाट नगर में प्रवेश नही करना पड़ेगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इस दौरान सभासद वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, ऋषि कुमार, रामदास मद्धेशिया, सुरेश उमर, कृष्णा गुप्ता, उमेश यादव, संजय मौर्य, हिमांशु गौंड, आजाद अहमद, अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…
खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…
समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…