अज्ञात ट्रक की चपेट मे आने से एक की मौत दो लोग घायल

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के फरिहा मुहम्मदपुर मार्ग पर मोहिद्दीनपुर के पास बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए ।
ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मयफोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए । हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव निवासी देवराज उम्र 60 वर्ष पुत्र मिट्ठू ,अवधेश उम्र 42 वर्ष पुत्र बालकिशन ,महेश उम्र 30 वर्ष पुत्र मंजू अपनी मोटरसाइकिल से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गाँव मे विवाह समारोह में शरीक होने गए थे । विवाह संपन्न होने के बाद बुधवार की सुबह अपने घर अंबरपुर वापस आ रहे थे कि जैसे ही मोहिद्दीनपुर गांव पहुंचे ही थे कि अज्ञात फरिहा की तरफ से जा रही ट्रक की चपेट में आ गए । जिसमे दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए और अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई, अवधेश चार भाई में सबसे बड़ा था । पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है,अवधेश घर पर ही रहकर खेती बाड़ी व मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था । मृतक के चार पुत्री जिसमें लवी 18 वर्ष, लवली 16 वर्ष , मानू 15 वर्ष, शानू 8 वर्ष है मृतक की पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल हैं ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

4 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

4 hours ago