Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली एक की...

अश्लील गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली एक की मौत, तीन घायल

बड़हलगंज ( राष्ट्र की परम्परा)l बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गांव में बुधवार को सुबह अश्लील गाना बजाने के विवाद को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल हो गये है। घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज में चल रहा है।
मृतक के स्वजनो ने बताया कि दवनाडीह निवासी सुनील यादव रात में टैक्ट्रर ट्राली से मिट्टी गिरा रहा था। सड़क किनारे मृतक राजकिशोर के घर के पास से वह ट्रैक्टर में अश्लील गाना बजा रहा था, ट्राली पर अश्लील गाना बजाने को लेकर मृतक राजकिशोर ने मना किया तो आरोपितो से विवाद हो गया। सुबह सात बजे के बाद दवनाडीह निवासी आरोपित मृतक के दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा जिसमें चार घायल हो गये। घायलो में राजकिशोर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments