Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाइक बोलेरो में भीषण टक्कर एक की मौत

बाइक बोलेरो में भीषण टक्कर एक की मौत

भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) लार थाना क्षेत्र के हरखौली पेट्रोल पंप के सामने बाइक बोलेरो में भीषण टक्कर । बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
शनिवार की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच हैप्पी हैप्पी मैरिज हॉल से भोजन बनाकर लौट रहे तीन व्यक्तियों की रास्ते में बोलेरो से एक्सीडेंट हो गया और घायल व्यक्ति इधर-उधर बेहोशी की अवस्था में पड़े हुए थे रास्ते में कुछ 11 या 12 बजे के लगभग नेवता से लौट रहे एक समाजसेवी ने देखा तो उनको हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की।
अभिनव यादव का कहना है कि बरहज से एक न्योता कर के आ रहा था तभी हरखौली पेट्रोल पंप से 1 किलोमीटर आगे आने पर देखा की एक बोलेरो और बाइक सवार मे जोरदार एक्सीडेंट हुआ है। ना हम इन्हें जानते और ना ही हमें ये जानते है हम तो बस इंसानियत और मानवता को जानते है,ये लोग रोड पर दुर्घटना में चोटिल होकर किनारे पड़े थे, अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुँचा दिए।
विवाह में भोजन बनाने के लिए राम जी गौंड निवासी ग्राम भागलपुर सतिहड़ा तथा शिव राजभर पुत्र संजय व अमन राजभर पुत्र मदन, आनंद गुप्ता के भतीजी की शादी में हैप्पी हैप्पी मैरिज हॉल में भोजन बनाकर लौट रहे थे जिनके साथ रास्ते में यह हादसा हो गया। अस्पताल पहुंचने पर रामजी गौर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है वहीं प्रशासन इस घटना के जांच पड़ताल में जुटी हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments