उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि जनपद कुशीनगर के परम्परागत शिल्प कार्य में संलग्न हस्तशिल्पियों कारीगरों एवं एक जपनद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत जनपद कुशीनगर हेतु चयनित “केले रेशा उत्पाद“ एवं केले से निर्मित समस्त उत्पाद कार्य“ में संलग्न कामगारों के साथ-साथ इन कार्यों के करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों नवयुवक/नवयुवतियों को अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार की एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कुशीनगर के माध्यम से संचालित की जा रही है।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कौशलवृद्धि हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन माध्यम से आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए है ।
एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना
इस योजना के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर हेतु “केला रेशा उत्पाद“ एवं “केले के सम्पूर्ण उत्पाद“ सम्मिलित है। जिले का कोई भी लाभार्थी केले के फल, तना, रेशा, जड़, एवं पत्ते से कोई भी उपयोगी उत्पाद का निर्माण कार्य में संलग्न कामगार अथवा इन कार्यो को किए जाने के इच्छुक व्यक्ति/ नवयुवक/नवयुवतिया इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। चयनित व्यक्तियों को ओ0डी0ओ0पी0 के उत्पादों के निर्माण की विधा में 10-दिवसीय विशिष्ट तथा सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्रदान कराते हुए, ट्रेड हेतु उपयोगी टूलकिट भी प्रदान किया जाना है।
उन्होंने बताया कि आवेदक जिले का स्थाई निवासी हो, उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष पूर्ण हो, शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है, परिवार का केवल एक सदस्य ही आवेदन हेतु पात्र है, तथा पूर्व में किसी अन्य सरकारी योजना में टूलकिट का लाभ प्राप्त न किए हों, वे आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन हेतु वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in
में “एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना“ आप्शन में जाकर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, कुशीनगर से सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

2 hours ago

Wheat MSP 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! ₹2585 प्रति क्विंटल MSP तय, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

भारत सरकार के Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution के अंतर्गत खाद्य एवं…

2 hours ago

Deoria News: आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर

भलुअनि/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र भलूअनी में मां सरस्वती आई टी आई…

2 hours ago

Nepal Waterfall Tragedy: झरने में नहाने गए युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में झरने में नहाने के दौरान…

2 hours ago

Deoria News: कपरवार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, समाजवाद के विचारों की गूंज

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती कपरवार…

2 hours ago

महिला सुरक्षा संस्थाओं का पतन

अंधविश्वास, राजनीति और नैतिक पतन ✍️ डॉ. सत्यवान सौरभ हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र महिला…

2 hours ago