राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर के आर.एल.एकेडमी में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हुए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में धारा 377 हटाया ,अयोध्या में मन्दिर का निर्माण जो 22 जनवरी 2024 को पूर्ण होगा।
उन्होंने कहा कि यह नया युग का भारत है।
आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहचान विश्व पटल पर है।
2014 से लाल किले से प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज शहरों और गांवों में कचरों के लिए प्रबन्ध किया जा रहा है।
आज देश मे एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है।
प्रधानमंत्री के 9 सालों में गरीबो के लिए तमाम योजनाए चलायी जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास सलेमपुर,मझौलीराज एवम लार में 4000 से अधिक मिला है।
सलेमपुर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विगत 15 महीनों में गरीब जनता के ईलाज हेतु 7 करोड़ रुपये निर्गत हुये।
प्रदेश सरकार द्वारा सलेमपुर में बस स्टैण्ड का शिलान्यास जल्द होगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर मिनी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की तर्ज पर 100 बेड का अस्पताल बनेगा।
4.84 लाख से हॉस्पिटल पर हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित किया गया है।
तकिया धरहरा में नदी कटान रोकने हेतु बोल्डर का निर्माण होगा।
बच्चों के खेलने हेतु मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।
खुखुन्दू में नए विकास खण्ड बनाये जाने हेतु कार्य चल रहा है।
परशुराम धाम सोहनाग में सुंदरीकरण का कार्य,खेमादेई में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण,बिजली व्यवस्था हेतु हर जगह सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण ।
सलेमपुर विधानसभा में अब तक 85 सड़के मनरेगा से बन रही है।
रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का निर्माण,अहिरौली लाला में खेल का मैदान स्वीकृति हो गया है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के तहत प्रेसवार्ता किया गया है जिसमे केन्द्र सरकार एवम प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,अशोक पाण्डेय, अमरेश सिंह बबलू,विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

19 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago