संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन और चुरेब रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
आरपीएफ के अनुसार रविवार की शाम को खलीलाबाद के स्टेशन अधीक्षक से दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने प्रभारी, एएसआई मजहरुल हक अंसारी, कांस्टेबल कमल कुमार मिश्र के साथ मौके पर पहुंचे। तो डाउन लाइन पर एक व्यक्ति का शव लाइन के मध्य दो भागों में पड़ा मिला। इस दौरान घटना स्थल पर यूपी 112 की टीम भी पहुंच गई थी। ट्रैक मैन की मदद से रेलवे ट्रैक क्लीयर कराया गया।
शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई करते हुए शव की तलाशी में कोई यात्रा संबंधित टिकट या प्राधिकार पत्र नहीं प्राप्त हुआ। व्यक्ति की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास थी।
दुर्घटना के कारण रेल यातायाता भी प्रभावित हुआ जिसके कारण गाड़ी संख्या 12522 डाउन 12 मिनट और गाड़ी संख्या 14010 डाउन 11 मिनट देरी से रवाना हुई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

20 seconds ago

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

14 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

1 hour ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago