Categories: Uncategorized

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

छिन गईं विवाह की खुशियां

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) डुमरियागंज मार्ग पर रात्रि दो छीतरपारा गांव के दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में शेषराम पुत्र मानिकराम की मौके पर मौत हो गई व झगरु पुत्र मतई गंभीर रूप से घायल हो गए।छीतरपारा गांव में झगरु की पुत्री की का विवाह था जिसमें वैवाहिक रस्म में प्रयोग होने वाला लकड़ी का पीढ़ा लाना भूल गए थे। उसी को लाने के लिए झगरु ने पिड़िया में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले गांव के शेषराम को अपने मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीढ़ा लाने निकले थे । उसी दौरान अज्ञात वाहन गांव के सामने सड़क पर दोनों को रौंदते हुए निकल गई।एक घंटा बीतने पर दोनों नहीं पहुंचे तो परिवारजन खोजने निकले तो शेषराम मृत अवस्था में व झगरु घायलावस्था में पड़े मिले। घायल का बस्ती में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्र ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

3 minutes ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

17 minutes ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

11 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

11 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

11 hours ago