डाक सेवाओं के समर्थन मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के महंत अवैद्यनाथ स्मृति सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “डाक सेवाओं के समर्थन” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन पूज्य संत गम्भीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व ज्ञान-विज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना व स्वागत गीत साम्भवी ने प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने डाक सेवाओ के समर्थन पर विस्तार से अपना विचार रखा। प्रो. सिंह ने प्राचीन काल से वर्तमान समय तक डाक सेवाओ के विकास क्रम का व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया। जिसमें 1837 से सार्वजनिक रूप से डाक सेवाओ का प्रारंभ ग्रमीण तथा शहरी क्षेत्र में वर्तमान में लाखों डाक कार्यालय की सहायता से आम जनमानस को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस सेवा के माध्यम से बस्तुओं एवं सेवाओ का ही संचार नही होता। बल्कि भावनाओ का भी आदान-प्रदान होता है।
प्राचार्य प्रो. सिंह ने डाक सेवाओ के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए सरकारी पत्र-सुरक्षित पत्र, रजिस्टर्ड डाक, सुरक्षित डाक आदि के बारे में विस्तार से बताया।
इसके अतिरिक्त डाक घरों द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय सेवाओं, जैसे कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना आदि पर अपने विचार रखे। डाक सेवाओ के समर्थन करते हुए प्राचार्य ने इस सेवा को अपनाने का सुझाव दिया। क्योंकि ये सेवा सस्ती और सर्वसुलभ एवं सरकारी नियंत्रण में होने से विश्वसनीय है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पीयूष सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निधि राय ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप यादव व जितेन्द्र कुमार पांडेय व चारो इकाई के छात्र एवं छात्राए उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

10 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

11 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

11 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

12 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

12 hours ago