मत्स्य पालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में सम्पन्न

प्रशिक्षुओं को सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभारी जिला विकास अधिकारी जीशान रिजवी की अध्यक्षता में मत्स्य पालकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, विजय कुमार मिश्रा द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ,निषादराज बोट योजना ,मछुआ कल्याण कोष योजना के प्रचार प्रसार एवं उक्त सभी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार किया जाएl इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना ,मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ,निषादराज बोट योजना एवं मछुआ कल्याण कोष योजना आदि में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किस तरह से आवेदन करना है क्या-क्या अभिलेख अपलोड करने है, क्या क्या पात्रता है आदि की विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी,जीशान रिजवी,परियोजना निदेशक डी आर डी ए संजय कुमार नायक, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश निषाद, निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष रामनरेश निषाद, धर्मेंद्र निषाद,जनक नंदिनी निषाद एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए मत्स्य पालक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago