संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में युवा उत्सव 2023 का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद एवं विशिष्ट अतिथि मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचप्रण विषय पर आयोजित प्रतिस्पर्द्धा काफी सराहनीय है।
सांसद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो से युवा में जोश बढ़ता है और वह अपना हुनर प्रस्तुत करते हैं। युवा शक्ति ही भारत का भविष्य निर्धारित करेगी।
विशिष्ट अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा नेहरू युवा केन्द्र को बधाई देते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र हर साल युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को सचेत करते हुए बताया कि किस तरह पौधारोपण करके पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।
पंचप्रण के विषय पर आयोजित युवा उत्सव में पांच गतिविधियां युवा कलाकार पेंटिंग, कविता लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभाग जैसे कृषि विभाग, जिला उद्यान, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाई गई थी।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…