स्वनिधि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

01 जून को हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज परिसर में होगा आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी(वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्ट्रीट बेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनीधि) योजना के तहत आगामी 01 जून 2023 को जनपद मुख्यालय पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट बेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का शुभारम्भ दिनांक 01 जून 2020 को स्ट्रीट बेण्डर्स एवं छोटे व्यवसायियों को आत्म निर्भर बनाने एवं आजीविका-व्यवसाय को बढ़ाने हेतु भारत सरकार द्वारा किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में आगामी 01 जून 2023 को जनपद मुख्यालय स्थित हीरालाल इण्टर कॉलेज परिसर में ‘‘स्वनिधि महोत्सव’’ का भव्य आयोजन किया जाएगाl जिसमें जनकल्याणकारी, स्वास्थ्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बंधित सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त स्थानीय स्ट्रीट बेण्डर्स, पटरी व्यवसायियों द्वारा एवं स्थानीय स्तर पर प्रचलित उत्पादों का भी स्टॉल एवं दुकान लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वनिधि महोत्सव का आयोजन आम नागरिकों के लिए एक प्रदर्शनी/मेला के रूप में किया जाएगाl जिसका उद्देश्य जनपद के छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आजीविका-व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में प्रेरणात्मक संदेश देना है।
स्वनिधि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे स्वनिधि महोत्सव में स्टॉल लगाकर अपने विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र व्यक्तियों को योजना के लाभ से आच्छादित करना भी सुनिश्चित करेगें।
अपर जिलाधिकारी ने स्वनिधि महोत्सव में सरकारी विभागों द्वारा लगाये जाने वाले स्टॉलों से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजन में उनके द्वारा प्रदर्शित/उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं को बिन्दुवार बताते हुए व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है। जैसे मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार को कैम्प में फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा मुहैया कराना, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवार को जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से लाभान्वित कराना।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवार को वन नेशन वन कार्ड से लाभान्वित कराना। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवार को विभिन्न पेंशन योजना से लाभान्वित कराना।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को एवं उनके परिवार को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से लाभान्वित कराना। प्रबन्धक अग्रणी बैंक द्वारा लम्बित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आवेदकों को ऋण वितरित कराना। पीएम जनधन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत लाभार्थियों एवं उनके परिवार को लाभान्वित कराना। सहायक श्रम आयुक्त द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को एवं उनके परिवार को रजिस्ट्रेशन अण्डर बीओसीडब्ल्यू एवं पीएम श्रम योगी मनधन योजना से लाभान्वित कराना ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वन्दना एवं प्रतियोजना में स्कूली बच्चों को प्रतिभाग कराना आदि सम्मिलित है। अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, चूना, मोबाइल टायलेट, पानी आदि की व्यवस्था कराना एवं रेहड़ी पथ विक्रेताओं, झूला वाले, ट्रैम्पोलिंग आदि को कार्यक्रम स्थल पर पहुचाने के संबंध में निर्देशित किया है।
इस अवसर पर पी0ओ0 डूडा प्रेमेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वी0पी0 पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, ई0ओ0 नगर पालिका विनय कुमार मिश्र, ई0ओ0 बखिरा दिनेश सिंह, ई0ओ0 मेंहदावल संदीप कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago