कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में विकास खण्ड, हाटा कुशीनगर के परिसर में 28 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, एवं आई0टी0आई उत्तीर्णं तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, पिपल ट्री ऑनलाइन , रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा०लि०, इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार, आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र,फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे विकास खण्ड, हाटा, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…
सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…