फाजिलनगर में एक दिवसीय रोजगार मेला 23 फरवरी को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में, विकास खण्ड, फाजिलनगर, कुशीनगर के परिसर में 23 फरवरी को, एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर, विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, पिपल ट्री ऑनलाइन रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा०लि०, इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर, मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र,फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे विकास खण्ड,फाजिलनगर, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर, रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago