एक दिवसीय रोजगार मेला रामकोला ब्लॉक परिसर में हुआ सम्पन्न

रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 30 का हुआ चयन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय,कुशीनगर के तत्वावधान में कार्यालय – खण्ड विकास अधिकारी, रामकोला, कुशीनगर के परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 03 कम्पनिया सम्मिलित हुई । रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण थी। रोजगार मेले में कुल 58 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से कुल 30 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पशुपतिनाथ बायोटेक में 13, लाइव फ्लाइट फार्मास्युटिकल्स प्रा0लि0 में 07, तथा जेपी मैनेजमेंट मार्केटिंग प्रा0 लि0 में 10, अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों जैसे सुपरवाइजर, मार्केटिंग सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव तथा एम0आर0 आदि पदों पर चयनित किया गया।
रोजगार मेले में सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी शाहनवाज आलम, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र जायसवाल एवं प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

2 minutes ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

15 minutes ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

19 minutes ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

40 minutes ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

49 minutes ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

55 minutes ago