विद्यार्थी पारिषद का एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न

  • पाँच सत्रों में कार्यपद्धति, विचार और व्यवहार विकास पर हुई गहन चर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवरिया द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग बुधवार को सलेमपुर स्थित श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग कुल पाँच सत्रों में विभाजित था, जिसमें कार्यकर्ताओं के बौद्धिक, व्यवहारिक एवं संगठनात्मक विकास पर केंद्रित विविध विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया, जिसमें मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. निगम मौर्य, जिला प्रमुख डॉ. अजय मिश्रा तथा जिला संयोजक नीरज तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में “प्रस्ताविकी एवं सैद्धांतिक भूमिका” पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. अजय मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु समय-समय पर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
सैद्धांतिक पक्ष रखते हुए डॉ. निगम मौर्य ने कहा कि अभाविप ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मंत्र के साथ छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में रूपांतरित करने का कार्य अपने स्थापना काल से ही करता आ रहा है।
द्वितीय सत्र में “कार्य पद्धति” विषय पर विभाग प्रमुख डॉ. विवेक मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता अनामिक भाव से कार्य करता है। प्रत्येक कार्य के लिए कार्यकर्ता और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य की योजना बनती है।
तृतीय सत्र में “संघ शताब्दी वर्ष एवं पंच परिवर्तन पर करणीय कार्य” विषय पर जिला प्रचारक सचिन ने सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया।
अंतिम सत्र में विभाग संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य प्रशांत मणि त्रिपाठी ने “कार्यकर्ता व्यवहार एवं विकास” विषय पर कहा कि एक कार्यकर्ता का आत्मविकास संगठन की मजबूती का आधार है। व्यवहार में अनुशासन, विनम्रता और निरंतरता आवश्यक गुण हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह मंत्री सोनाली सोनकर एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सचिन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभाग संयोजक सविनय पांडे, हेमंत पाल, राहुल रौनियार, प्रज्वल तिवारी, सूरज गुप्ता, रिचा पांडे और साक्षी समेत अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग में सहभागिता करने वाले कार्यकर्ताओं ने इसे अत्यंत लाभप्रद व प्रेरणादायक बताया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

7 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

8 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

16 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago