महराजगंज( राष्ट्र की परंपरा)।नौतनवां ब्लाक अंतर्गत रतनपुर मिश्रौलिया स्थित विश्वंभरनाथ जनता इंटर कालेज में गुरुवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ । छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ एस के त्रिपाठी ने बताया कि जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उम्र किशोरावस्था होती है। जिसमें शारीरिक और मानसिक परिवर्तन जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। यदि इस उम्र में बालक अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सही दिशा में केन्द्रित कर ले गया तो जीवन सार्थक हो जाता है और यदि भटकाव आ गया तो जीवन नष्ट हो जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि किशोर मन विचलन का प्रेरक है। इस उम्र में सही जानकारी ही जीवन की दिशा तय करती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रभात पाण्डेय, डॉ जेपी चौधरी, काउंसलर राम सुबास, एएनएम सुनीता, आंगनबाड़ी मुख्य सेविका सुभावती, आनंद मिश्रा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्र छात्राओं सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…