शिक्षा में सुधार के लिए ब्लाक प्रमुख छट्ठू यादव ने टेबलेट का किया वितरण

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए गुरूवार को भलुअनी ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव, बीडीओ शांति देवी, बीईओ सूरज कुमार ने शिक्षकों को टैबलेट का वितरण किया। समारोह में विकास क्षेत्र के 127 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों 246 शिक्षकों को टैबलेट दिए गए। परिषदीय विद्यालयों के प्रधनाध्यपक, एक वरिष्ठ शिक्षक के साथ एकल विद्यालयों में एक शिक्षक को टैबलेट वितरित किया गया।
ब्लाक प्रमुख ने कहाकि प्रदेश सरकार का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाना है। जिसको लेकर प्रदेश की सरकार काफी समय से प्रयास कर रही है। शिक्षकों में टैबलेट वितरित करने से शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। बीईओ ने कहाकि टैबलेट के माध्यम से शिक्षक दूरस्थ स्थानों से भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। टैबलेट के माध्यम से शिक्षक, छात्रों को ई-लर्निंग सामग्री उपलब्ध करा सकते हैं। इससे उन छात्रों को भी लाभ मिलेगा जो नियमित रूप से स्कूल नहीं जा सकते हैं। टैबलेट के माध्यम से शिक्षक छात्रों को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान कर सकते हैं। इससे छात्रों को अपनी समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी। इस दौरान काशिपति शुक्ल, अजय मणि, अंकुर शिवम त्रिपाठी, दिनेश सिंह, विनोद मिश्र, श्रवण कुमार गुप्त, मदन मोहन मिश्र, ओम प्रकाश कुशवाहा, रमाकांत शुक्ल, जितेंद्र साहू, अशोक तिवारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago