Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorized7 मई को होगी एक देश एक चुनाव पर कार्यशाला

7 मई को होगी एक देश एक चुनाव पर कार्यशाला


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार, सदर सांसद ने पुरवा स्थित कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर 7 मई को देवरिया क्लब में होने वाले एक देश एक चुनाव की कार्यशाला सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया । उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव को लेकर भाजपा सरकार संवेदनशील है और जगह जगह कार्यशालाएं आयोजित कर आम जनता की राय ली जा रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बहुत विराट है और इसी कारण एक देश एक चुनाव जैसे बड़े फैसले लेने के लिए देश की आम जनता की राय ली जा रही है। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से अपने दायित्वों के निर्वहन की अपील करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन करने की अपील की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, मंत्री अरविंद पांडे बबुना, आनंद शाही, निर्मला गौतम, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, निशिरंजन तिवारी, रामाशीष प्रसाद, दिवाकर मिश्रा, संजय सिंह सैंथवार, अंबुज शाही, मारकंडे गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments