दो अदद एलपीजी सिलेण्डर व तीन अदद मोबाइल फोन सहित एक गिरफ्तार

रात्रि में घर में घुसकर गैस सिलेंडर व मोबाइल फोन किया था चोरी

बरामदशुदा सिलेंडर व मोबाइल फोन बेचने के था फिराक में

भदोही(राष्ट्र की परम्परा)। थाना ज्ञानपुर पर शिकायतकर्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी गांधीनगर पी डब्लू डी कार्यालय के पीछे कस्बा ज्ञानपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही द्वारा सूचना दिया गया कि रात्रि में उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा दो गैस सिलेंडर व मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। सूचना पर तत्समय ही अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0-34/2024 धारा-380 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा चोरी की घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा मिल्की चौराहा नहर के पास से चेकिंग के दौरान शातिर चोर कार्तिक उपाध्याय पुत्र स्व0 भवानी प्रसाद निवासी मिल्की थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित चोरी गया 02 अदद एलपीजी गैस सिलेंडर (इण्डेन) व 03 अदद विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए धारा-411,413,414 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को गति देगा ज्ञान भारतम् मिशन

75 वर्ष से पुरानी पांडुलिपियों का होगा सर्वे, डिजिटलीकरण से सुरक्षित होगी बौद्धिक विरासत महराजगंज…

13 seconds ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

18 minutes ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

29 minutes ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

39 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

52 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

1 hour ago