Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना फरेंदा में पंजीकृत अभियोग संख्या 005/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित वांछित अभियुक्त आजाद अंसारी पुत्र सलीम अंसारी, निवासी ग्राम मठिया, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष को पुलिस ने बुधवार को छतरी पुल, कस्बा फरेंदा के पास लगभग 1:30 बजें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक यामाहा मोटरसाईकिल UP 56- AU 5507 बरामद की गई है। बरामदगी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर महाराजगंज न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, कांस्टेबल विनय कुमार मौर्य तथा कांस्टेबल आज्ञाराम यादव शामिल रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments