बैरिया/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बैरिया पुलिस ने रविवार को लालझरी देवी इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी कर शराब लदी एक सफेद रंग की स्कार्पियो को बरामद करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। स्कॉर्पियो पर दो ब्रान्ड का 35 पेटी अंग्रेजी शराब लदा हुआ था। शराब तस्कर के पास से पुलिस ने 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नीलम देवी महाविद्यालय के पास सघन चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील कुमार सिंह व उप निरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह को तत्काल भेजा गया। मुखबिर की बात पर भरोसा करते हुए सफेद रंग की स्कार्पियो को रोककर कर जांच की गयी, जिसमे 19 पेटी अवैध रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब व 16 पेटी रॉयल चैलेंज शराब लदा हुआ था। गाड़ी पर सवार कृष्ण कुमार तुरहा पुत्र सुदर्शन तुरहा (निवासी छोटकी सेरिया, थाना बांसडीह, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर तीन तस्करों को नामित किया गया है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…