बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l छपरा बिहार से गुरुवार की रात छठ पर्व पर बिक्री के लिए पूजा सामग्री और फल रेवती लाते समय सोनबरसा जीन बाबा के पास टेपू पलटने से अमरजीत तुरहा का डेढ़ वर्षीय बेटे कृष्णा की मौत हो गयी तथा चार लोग चोटिल हो गए।
बताया जाता है कि इस मुहल्ले के लोग बाजार में फल बेचने का कार्य करते है।छठ पर्व के लिए फल खरीदने गुरुवार के दिन छपरा बिहार गए थे।वापस आते समय रात 1 बजे सोनबरस जीन बाबा के पास असंतुलित होकर टेंपू पलट गयी।फलस्वरुप मां गंगजली की गोद में सो रहे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि ललन की 19 वर्षीय पुत्री किरन के कमर की हड्डी टूटने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।इस घटना में मृतक की मां 40 वर्षीय गंगजली,पिता 45 वर्षीय अमरजीत के अलावे 60 वर्षीय राधिका को भी चोटे लगी है।इस हृदय विदारक घटना के बाद बस्ती में शुक्रवार के दिन मातम का माहौल रहा।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…