पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल, दूसरा फरार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
मुबारकपुर थाना अंतर्गत दरियाबाद पुल के पास बीती रात दो बदमाशों से स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमें पुलिस की गोली से एक अभियुक्त घायल होगया तथा दूसरा फरार होगया।
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह और स्थानीय चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह अपने हमराही के साथ गश्त चेकिंग कर रहे थे कि, मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि महीनों से चले आ रहे चोरी सहित, भैंस को चुराने, तथा अन्य स्थान पर बेचने वाले दो गिरोह के लोग, मोहम्मदाबाद की तरफ से दरियाबाद के पूल के पास पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही लगभग 8ः15 बजे पुलिस ने रास्ता की घेराबंदी की, जिसमें दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग होने लगी, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे दौड़ाकर पकड़ा लिया गया, जबकि अंधेरा का लाभ उठाते हुए दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम सलीम निवासी देवा थाना जीयनपुर तो दूसरे का नाम अज्ञात बताया जा रहा है। इनके पास से एक तमंचा एवं बाइक बरामद हुई है, पुलिस मेडिकल के लिए घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल ले गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

24 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago