कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में फिर से परचम लहरायेगी- विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर द्वारा सिचाई विभाग स्थित डाक बंगले पर एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया।
जिसको सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में फिर से परचम लहरायेगी। भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर को मिल रहा है। सभी पात्रों को राशन, स्वास्थ्य एवं गैस की सुविधा भाजपा सरकार द्वारा सुगमता से उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने आगामी 1फरवरी को होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से जुट जाने को कहाl
जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि इस बार 1 फरवरी को सलेमपुर में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक होगी । जिसमे पूरे जनपद से सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बार की जिला कार्यसमिति ऐतिहासिक होगी।

जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों के लिए एकजुट होकर कार्य करे।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल किया व बैठक को रामदास मिश्र, बब्बन सिंह रघुवंशी, अशोक पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, वीरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, अमरेश सिंह बबलू, मंटू सिंह, बृजेश धर दूबे, रविशंकर मिश्र, सम्पूर्णानंद गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी आदि ने भी सम्बोधित कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

9 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

9 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

9 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago