कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि
नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड पडरौना के ग्राम सभा जंगल बेलवा कटनवार में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्रामीण युवतियों के साथ रैली में बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ, पढ़ेगी बेटी बढ़ेगी बेटी, बेटी को अधिकार दो , बेटों जैसा प्यार दो, बेटी नही है कोई बोझ, तुम बदलो अपनी सोच जैसे स्लोगनो के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया गया । इसके साथ ही संगोष्ठी में युवतियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील के साथ ही उन्हें शसक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमे विकासखंड पडरौना के स्वयंसेवक भुवनेश्वर मौर्य, सौम्या जायसवाल, सपना गुप्ता, परितोष दुबे , सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका श्रीमती बबिता देवी, नेहा जायसवाल एवं ग्राम सभा की जागरूक महिलाएं उपस्थित रही।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…