छठे दिन भाजपा सहित विभिन्न दलों सहित 06 निर्दल प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य सम्पादित नही होगा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर संसदीय लोकसभा क्षेत्र हेतु आज भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी ई. प्रवीण कुमार निषाद पुत्र संजय कुमार निषाद द्वारा रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के समक्ष कुल 03 तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। बहुजन मुक्ति पार्टी से प्रत्याशी आनन्द कुमार गौतम पुत्र राममिलन, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज श्रीवास्तव पुत्र अशोक लाल, अल-हिन्द पार्टी से प्रत्याशी अवधेश प्रसाद पुत्र मुन्द्रिका प्रसाद एवं सर्वजन आवाज पार्टी से राजेन्द्र यादव पुत्र भुल्लर यादव सहित 06 निर्दल प्रत्याशी रमाकान्त पुत्र राम मूरत, राम कृष्ण द्विवेदी पुत्र राम लाल द्विवेदी, रवीन्द्र नाथ पाण्डेय पुत्र यमुना प्रसाद पाण्डेय, हरिशचन्द्र निषाद पुत्र राम सागर, अरविन्द्र पुत्र दयाशंकर एवं अश्विनी कुमार पुत्र लालमणि वर्मा द्वारा रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन के छठवें दिन सुभाष चन्द्र दूबे पुत्र राजमन दूबे द्वारा अखिल भारतीय महापरिषद से कुल 02 सेटों में नामांकन पत्र लिया गया।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने एवं नामांकन पत्रों को दाखिल/जमा किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024 सायं 03 बजे तक निर्धारित है। दिंनाक 05 मई 2024 को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व दाखिल करने का कार्य सम्पादित नही होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago